Let’s travel together.

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट

0 29

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में सर्किल क्रमांक 03 के सुपरवाइजर मान सिंह यादव द्वारा सभी प्रगणकों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान प्रगणक अब्दुल नईम, मनोज पवार, वंदना पटेल, रेखा बैरागी, विमलेश मेहरा एवं चंदन चाचोलिया को नजरी नक्शा और बैग किट प्रदान किए गए।

सुपरवाइजर मान सिंह यादव ने बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित और गति देने के उद्देश्य से यह सामग्री उपलब्ध कराई गई है। नजरी नक्शों की मदद से प्रगणकों को क्षेत्रवार जानकारी जुटाने में आसानी होगी, वहीं बैग किट में आवश्यक दस्तावेज और सामग्री रखकर कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा।

इस दौरान प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश का महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशासन द्वारा जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए लगातार प्रशिक्षण और तैयारियां की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में सर्वे कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811