Let’s travel together.

नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि

0 81

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र खोहा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले वर्ष 3 फरवरी 2025 को नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट किया गया था, जिसमें केंद्र के क्वालिफाइड होने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम सरार सरपंच नरेश कुमार चौधरी के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ कर्मचारियों सीएचओ गगन जाटव, एएनएम सरिता चौधरी, आशा सहयोगी माया प्रजापति, आशा कार्यकर्ता रामवाती अहिरवार, तारा अहिरवार, कनीज फातिमा एवं शन्नो बी को सम्मानपूर्वक प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

उप स्वास्थ्य केंद्र खोहा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811