देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन किया गया स्तूप परिसर में स्थित बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की गई तथा वहाँ पर्यटकों को शीतल पेय उपलब्ध कराये गये इसके साथ ही लोगों को भोजन व्यवस्था स्वल्पाहार उपलब्ध किये गए इसके साथ ही नगर की महाबोधि सोसायटी में भी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना के पश्चात निशुल्क भोजन शीतल पेय व्यवस्था की गई।
इसके साथ ही नगर में विचरण करने वाले बेजुबान पशुपक्षियों को भी भोजन कराया गया इस अवसर पर बडी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।इसके साथ ही जिलाकलेक्टर अरविंद कुमार विश्वकर्मा एसडीएम मनीष शर्मा सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। भी बौद्ध मंदिर परिसर में पहुंचे तथा भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करने के पश्चात उन्होंने श्रीलंका सोसायटी प्रभारी वानगल विमल तिस्स थैरो से भी भेट की इस अवसर पर बौद्ध मंदिर को सजाया गया था