Let’s travel together.

ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी

0 48

ग्रामीणों ने दोषियों पर जांच करा कर की एफआईआर मांग मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों का खेल खुले आसमान में अंतिम संस्कार को मजबूर ग्रामीण

सिलवानी रायसेन ।जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया खुर्द ग्राम देनी ग्राम सहित आसपास के गांवों में विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं और लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में पहुच कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी के नाम मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री प्रमुख सचिव पंचायत ग्रामीण विकास विभाग एवं कलेक्टर और जिला सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम देनी में राजस्व रिकॉर्ड में करीब 3 एकड़ भूमि मुक्तिधाम के लिए दर्ज है लेकिन मौके पर न चबूतरा बना है और न ही टीन शेड की व्यवस्था है। कुछ भूमि पर अतिक्रमण भी बताया जा रहा है।ऐसे हालात में ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे बारिश और तेज धूप में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों ने सरपंच सचिव और सरपंच प्रतिनिधि अवधेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़क नाली और अन्य निर्माण कार्यों में फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये की शासकीय राशि निकाली गई।

आरोप है कि कई जगह निर्माण कार्य कागजों में पूरे दिखाए गए जबकि जमीनी हकीकत में काम अधूरे या बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। इतना ही नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग दो वर्षों से ग्राम देनी में स्थित नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई है। नालियों में गंदगी जमा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गांव की सड़कों पर जगह जगह कचरे के ढेर लगे हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

वहीं पंचायत द्वारा साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपये के फर्जी बिल लगाकर निर्माण एजेंसीयो के नाम पर भुगतान कर दिया है

ग्राम देनी में पूर्व में कराए गए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य भी सवालों के घेरे में हैं। कई स्थानों पर सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और कई जगह पुराने व टूटे सीमेंट पाइप का उपयोग कर राशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत की लापरवाही से स्वच्छता अभियान की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कागजों में सफाई और खर्च दिखाकर राशि निकाली गई जबकि जमीनी स्तर पर हालात खराब है शिकायत में

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच और उनके प्रतिनिधि गांव में केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर ही नजर आते हैं बाकी समय गांव की समस्याओं की अनदेखी की जाती है।पूरे मामले की जिला स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाए

अधूरे और फर्जी निर्माण कार्यों की जांच हो और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए

अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811