Let’s travel together.

विशेष पुलिस महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की निलंबन अवधि 120 दिन और बढ़ाई गई

0 494

भोपाल।मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग ने विशेष पुलिस महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की निलंबन अवधि 120 दिन और बढ़ा दी है।श्री शर्मा घरेलू हिंसा के मामले में सितंबर 2020 से निलंबित चल रहे है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुरुषोत्तम शर्मा, भापुसे (1986) के द्वारा उच्च पद पर रहते हुए किये गये अनैतिक आचरण एवं पत्नी के साथ की गई घरेलू हिंसा को दृष्टिगत रखते हुए उनके विरूद्ध संस्थित विभागीय जांच में समय लगने की संभावना है एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी होने के कारण जांच प्रक्रिया प्रभावित करने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए समीक्षा समिति द्वारा मत दिया गया है कि श्री पुरुषोत्तम शर्मा, भापुसे (1986) के निलंबन की अवधि दिनांक 22.03.2022 के उपरान्त भी जारी रखने के पर्याप्त आधार है।

उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2020 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में उनके द्वारा अनैतिक आचरण एवं पत्नी के साथ घरेलू हिंसा किया जाना प्रथम दृष्टया दृष्टिगोचर होने पर राज्य शासन द्वारा श्री पुरुषोत्तम शर्मा, विशेष पुलिस महानिदेशक एवं तत्कालीन संचालक लोक अभियोजन संचालनालय, जिला भोपाल को भारतीय सेवायें (अनुशासन तथा अपील) नियम-1969 के नियम-3(1) के प्रावधानों के अंतर्गत दिनांक 29 सितंबर 2020 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811