Let’s travel together.

धरसीवा निवासी युवक को तिल्दा पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

0 90

 

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सांकरा निको सिलतरा।तिल्दानेवरा पुलिस ने धरसीवा निवासी एक व्यक्ति को 98 पौवा देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम हे।तिल्दा नेवरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 98 पौवा देशी मदिरा मशाला जप्त कर अपराध.क्र.423/23 धारा:-34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है

आरोपी सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम पिता याकूब खान उम्र-27 साल वार्ड क्र.09 मखहूम नगर धरसींवा थाना धरसींवा जिला-रायपुर का निवासी है 29 सितंबर को एक नीले रंग का टी शर्ट पहना व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम जोता पुल के पास अवैध रूप से शराब बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह तिल्दानेवरा पुलिस स्टाफ के रवाना होकर मुखबिर सूचना से अवगत कराकर नोटिस देकर सहमति प्राप्त कर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुॅचकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे नाम पता पूछने पर अपना *नाम सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम* पिता याकुब खान उम्र 27 साल सा० वार्ड क्र० 09 मखहूम नगर धरसीवा, थाना धरसीवा, जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 98 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब रखा मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर सलमान खान उर्फ खुर्शीद आलम को उक्त शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज नही होना लिखित दिया। आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक के बोरी के अंदर रखा 98 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई कुल मात्रा 17.640 लीटर कीमती 10780/ रू को समक्ष गवाहान् जप्त किया गया जाकर आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार सूचना परिजनों को दिया जाकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जहाँ जेल वारंट बनने पर जेल भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811