मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
क्षेत्र के हाट बाजार में देर शाम दीवानगंज पुलिस ने सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, संदीप रघुवंशी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने बाजार के स्थाई और अस्थाई दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
पुलिस ने दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार की वारदात होने पर फुटेज के आधार पर आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सके। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया।
बताया जा रहा है कि पहले दीवानगंज हाट बाजार में चोरी की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन पुलिस द्वारा लगातार गश्त बढ़ाए जाने के बाद अब चोरी की वारदातों में कमी देखने को मिली है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम बताया है।