Let’s travel together.

स्कूल चलें हम’ अभियान के साथ आज से शुरू होगा नया शिक्षण सत्र

0 117

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में क्षेत्रीय विधायक पहुंचेंगे

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। दाखिले के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। बच्चों को 10 अप्रैल तक बिना लेट फीस के दाखिले दिए जाएंगे।।10 अप्रैल तक किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं ले सकने वाले बच्चे इसके बाद लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा , बेरखेड़ी चौराहे, बालमपुर, कचनारिया, लंबाखेड़ा, सत्ती बांसिया, पिपरई, मुनारा, खोह, हिनोतिया ,भंवर खेड़ी,जमुनिया, निनोद ,बरजोर पुर ,नरखेड़ा, सरार , सहित अन्य स्कूलों में बच्चों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इन डेस्क पर संबंधित संकायों और कक्षाओं के अध्यापक बैठेंगे जो बच्चों को विषयों की जानकारी देंगे और उनकी काउंसलिंग भी करेंगे। साथ ही अध्यापक प्रवेश प्रक्रिया को पूरी करने में मदद करेंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। विद्यार्थियों की कक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थियों की वर्दी स्कूल प्रबंधन ही तय करेगा। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होते ही उन्हें किताबें भी वितरित की जाएंगी।
वही पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा जिला रायसेन सांची विकासखंड में 1अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हो रहा है जिसका ब्लाक स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सेमरा स्कूल ग्राउंड में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी के मुख्य अतिथि में आयोजन होगा संपन्न।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811