Let’s travel together.

गुप्त नवरात्रि 30 जून गुरुवार से प्रारंभ,करे मां दुर्गा की आराधना

0 140

नवरात्रि साल में चार बार आती है। जिसमें से दो मुख्य नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। माघ व आषाढ़ मास में मनाई जाने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। अश्विन व चैत्र महीने में प्रमुख नवरात्रि आते हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। आषाढ़ मास में पड़ने वाला त्योहार गुप्त नवरात्रि मां दुर्गा के उपासकों के लिए खास होता है। आषाढ़ मास के नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना गुप्त तरीके से की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस साल गुप्त नवरात्रि 30 जून, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं।
मां आदि शक्ति को समर्पित त्योहार गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा। 29 जून को सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 30 जून की सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 जून को सुबह 05 बजकर 26 मिनट से सुबह 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा नौ दिनों तक की जाती है। मां का प्रिय भोग लगाने से आदि शक्ति जगत जननी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गाय के घी से बनी सफेद चीजों व मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। इस दिन मां के चरणों में गाय का घी अर्पित करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811