किसानों को नई तकनीकों की जानकारी महोत्सव में आधुनिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और बेहतर उत्पादन के तरीकों पर विशेष ध्यान के बारे में बताई जाएगी
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर के ग्राम नयागांवकला में स्थित सिद्धार्थ पैलेस में 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने जा रहे संतुलित किसान महोत्सव में किसानों के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। इस अवसर पर प्रसिद्ध देवीभजन गायिका शहनाज अख्तर का लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जो किसानों के बीच उत्साह और जागरूकता दोनों को बढ़ाने का काम करेगा। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित खेती के महत्व के बारे में जागरूक करना है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक खेती की तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग, और फसल उत्पादन बढ़ाने के नए उपायों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, किसानों को यह भी समझाया जाएगा कि कैसे वे उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर अपनी जमीन की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
*महोत्सव में विभिन्न* स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां कृषि से जुड़ी नई मशीनरी, बीज और उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे किसानों को नई जानकारी हासिल करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन के माध्यम से सरकार और कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। शहनाज अख्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम से यह महोत्सव और भी आकर्षक बनेगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।