Let’s travel together.

दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू

0 36

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देहरी पूछी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से आग सुलग रही है, जो अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेते हुए जंगल की ओर बढ़ती जा रही है। दूर-दूर तक पहाड़ों से उठता धुआं साफ देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस आग की चपेट में आकर जंगल में मौजूद छोटे-छोटे पेड़-पौधे ,जीव, जंतु जलकर नष्ट हो रहे हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो यह बड़े वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकती है।

चिंताजनक बात यह है कि दीवानगंज क्षेत्र में पिछले एक महीने के अंदर यह आगजनी की सातवीं घटना है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा का अभाव समस्या को और गंभीर बना रहा है। 2 दिन पहले भी

ग्राम अंबाडी गांव इंदिरा आवास कॉलोनी के पीछे स्थित पहाड़ पर देर रात अचानक आग लग गई थी आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना किसी सरकारी मदद के खुद ही आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण अपने घरों से बाल्टियां और कुप्पियां लेकर पानी भर-भरकर लाते रहे और देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग इंदिरा आवास कॉलोनी तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

कुछ दिन पहले भी इसी पहाड़ पर देर शाम आग लग गई थी जिसको ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। समय पर भी ग्रामीणों ने अपने घरों और टैंकरों से पानी लाकर आग बुझाई थी। 1 महीने के अंदर ही अंबाडी के पहाड़ पर यह आगजनी की दूसरी घटना हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से दीवानगंज में फायर ब्रिगेड की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन, हर साल आगजनी की घटनाओं में किसानों की कई एकड़ फसल और जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो जाता है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, तब भी प्रशासनिक स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक दीवानगंज क्षेत्र आग की लपटों में जलता रहेगा और जिम्मेदार कब जागेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |     बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल     |     महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811