Let’s travel together.

बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल

0 36

सादगी, भाईचारे और सामाजिक सहयोग के बीच 37 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

सामाजिक एकता और सादगी की मिसाल पेश करते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन के तत्वाधान में दरगाह मैदान पर मुस्लिम समाज का छठवां इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में कुल 37 जोड़ों ने निकाह कुबूल कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम का आयोजन मुफ्ती रहीम उल्ला खान साहब की सरपरस्ती में किया गया। आयोजनकर्ता सलीम मंसूरी (प्रदेश सचिव) ने बताया कि संगठन द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के सामूहिक निकाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शादी सरल और कम खर्च में संपन्न कराना है।

धार्मिक माहौल में हुआ निकाह

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। मौलाना द्वारा विधिवत निकाह की रस्में अदा कराई गईं, जहां 37 जोड़ों ने एक-दूसरे को कबूल कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एहसान मंसूरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), हाजी अज़ीज़ मंसूरी (प्रदेश अध्यक्ष) एवं अब्बास हफीज (मुस्लिम स्कॉलर) उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, भोपाल विधायक आतिफ अकील, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष फारुक मंसूरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्य वक्ताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आपसी समझ, सम्मान और प्रेम ही एक मजबूत रिश्ते की नींव होते हैं, जिनके सहारे दांपत्य जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

समाज के लिए प्रेरणादायक पहल

इस आयोजन को सफल बनाने में सलीम मंसूरी (जिला सचिव), जलील मंसूरी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), उस्मान मंसूरी (ब्लॉक प्रभारी बाड़ी), सईद मंसूरी (ब्लॉक अध्यक्ष), शब्बीर मंसूरी, चांद भाई (पूर्व सरपंच एवं प्रदेश सलाहकार), सानू मंसूरी, साहिल मंसूरी, सफीक मंसूरी (नगर अध्यक्ष बम्होरी), शरीफ मंसूरी, अशफाक मंसूरी सहित कई समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।

सादगी में समृद्धि का संदेश

यह इज्तेमाई निकाह कार्यक्रम न सिर्फ 37 परिवारों के लिए खुशियों का अवसर बना, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि मिल-जुलकर किए गए प्रयास से बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी भी सहजता से निभाई जा सकती है।यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और सादगी की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |     बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल     |     महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811