Let’s travel together.

पटवारी पर मनमानी का आरोप, गलत नाप-जोख और धमकी का मामला गरमाया

0 26

रायसेन । अतिक्रमण की जांच के दौरान एक पटवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, पटवारी सीताराम इमने मौके पर नाप-जोख के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने कथित रूप से स्वयं तैयार की गई इंची टेप का उपयोग किया।मामला वार्ड बारह का बताया जा रहा हे।

आरोप है कि उक्त टेप में वास्तविक माप से करीब एक फीट तक का अंतर पाया गया। जब शिकायतकर्ता ने मानक इंची टेप से दोबारा नाप कराने की बात कही, तो अंतर स्पष्ट हो गया। इस पर पटवारी द्वारा कथित रूप से आपत्ति जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और खुली धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पूरी कार्रवाई कथित लेन-देन के आधार पर प्रभावित हो रही है। मामले को लेकर पूर्व में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की जा चुकी है, जिसमें अब इस घटना को भी शामिल किया गया है।

बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने विवादित इंची टेप को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार:

इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नागरिकों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |     बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल     |     महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811