Let’s travel together.

बिरगांब में सत्यनारायण शर्मा ने तो खरोरा में अनिता शर्मा ने अग्निपथ के खिलाफ भरी हुंकार

0 221

कांग्रेस के सत्याग्रह को मिला अच्छा समर्थन

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सोमवार को रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बिरगांब व्यास तालाब के सामने ओर धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने खरोरा में अग्निपथ के खिलाफ हुंकार भरी ओर इसे वापस लेने की मांग की कांग्रेस के एक दिवसीय सत्याग्रह को ग्रामीणो का अच्छा समर्थन मिला।


रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बिरगांब के व्यास तालाब में आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नोजवानो ओर जवानों के भविष्य से खिलबाड़ कर रही है मोदी सरकार ने यदि इसे वापस नहीं लिया तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आन्दोलन करेगी उन्होंने आगे कहा कि अग्निपथ के पहले यही मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लाई थी अंततः उन्हें वापस लेना ही पड़ा इसे भी वापस लेना पड़ेगा क्योकि कांग्रेस इन्हें जवानों के भविष्य से खिलवाड नहीं करने देगी इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ओर ग्रामीण सामिल हुए।

अनिता शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की अग्निपथ दिशाहीन योजना
धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने खरोरा में अग्निपथ योजना के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह किया और इसे केंद्र की दिशाहीन योजना बताया आंदोलन विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन किया
इस अवसर पर धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की इस दिशाहीन योजना युवाओं का भविष्य खराब होगा 4 साल में कोई भी व्यक्ति नौकरी करके घर वापस आ जाएगा और भविष्य अंधकार हो जाएगा जिससे साफ है मोदी सरकार देश के लिए कितनी गम्भीर है। केन्द्र सरकार की सभी योजनाएं आज आमजन को परेशान करने वाली है हम किसान जिस प्रकार किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन करके वापस कराया ठीक उसी प्रकार हम देश के युवाओं के लिए अग्निपथ सेना भर्ती नियम के खिलाफ कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा तरह सत्या ग्रह करके लगातार आन्दोलन करेंगे मोदी सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।


आज मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई आसमान छू रही हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही हैं जिससे आज के समय में पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
आज इस सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811