Let’s travel together.

आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 4 लोग झुलसे

0 151

तारकेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिलों में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस कर घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के तीन गांवों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान सुमित्रा बाई (65), सुषमा कवरेती (20) और संतोष कवरेती (30) के रूप में की गयी है।

 

अधिकारियों का  कहना है  कि इन्हीं तीन गांवों में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसी बीच, पलारी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष खोबरागड़े ने कहा कि सिवनी जिले में दो अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान तेज सिंह (30) एवं विशाल ठाकुर (20) के रूप में की गयी। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि सिवनी में एक अन्य स्थान पर आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811