Let’s travel together.

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का किया निराकरण

0 103

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

शासन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुचाने हेतु संकल्प से समाधान अभियान  12 जनवरी  से 31 मार्च 2026 तक चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए। जिसके अन्तर्गत नगर परिषद सरदारपुर द्वारा  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्षैत्र सरदारपुर द्वारा जारी आदेशानुसार निकाय के वार्डो मे भ्रमण कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं अन्तर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किये। इसी क्रम में दिनांक 18/02/2026 को नगर परिषद सरदारपुर के सभाकक्ष मे शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुई 45 हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें से सामाजिक न्याय विभाग की योजना अन्तर्गत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के 03 हितग्राहियों,निशक्तः पेंशन का 01 एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्तर्गत आयुष्मान के 32 हितग्राहियों को , प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत 09 हितग्राहियों स्वीकृति प्रदान की गई। निकाय द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 तक शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर जन कल्यणकारी योजनाओं का लाभ प्रदाय करवाया जावेगा। शिविर मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811