Let’s travel together.

 रेलवे स्टेशन पर खाली खड़ी यात्री गाड़ी बनी बाधा ,यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में हो रही भारी परेशानी

0 53

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से खाली यात्री गाड़ी खड़ी होने के कारण यात्रियों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी इस ट्रेन की वजह से यात्रियों को दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। सलमान खान, मुकेश लोधी हेमंत लोधी, राहुल खान, इमरान खान, राशिद खान, नवाब खान ,जावेद खान, महेश लोधी आदि स्थानीय यात्रियों के अनुसार, जब भी दूसरी ट्रेन आती है तो यात्रियों को जल्दी-जल्दी प्लेटफॉर्म बदलना पड़ता है, लेकिन बीच में खड़ी यात्री गाड़ी रास्ता रोक देती है। कई बार लोग जोखिम उठाकर पटरियां पार करने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई यात्री तो जल्दबाजी में ट्रेन के नीचे से निकलने लगते हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन छोटा होने के कारण पहले ही सुविधाएं सीमित हैं, ऐसे में लंबे समय तक ट्रेन खड़ी रहने से स्थिति और बिगड़ गई है। यात्रियों ने बताया कि रात के समय और अधिक परेशानी होती है, क्योंकि रोशनी और मार्ग दोनों प्रभावित रहते हैं। 2 दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियां पार करते समय टपरिया निवासी बादाम सिंह लोधी पिता गणेश सिंह लोधी की मौत हो चुकी है इससे पहले भी कई लोगों की दीवानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास मौत हो चुकी है।
बता दें कि दीवानगंज रेलवे स्टेशन के आसपास कई ग्रामीण इलाके हैं इन ग्रामीण इलाकों से हजारों की तादात में कई पढ़ने वाले विद्यार्थी और ग्रामीण रोज रेल की पटरियां पारकर अपने आना-जाना लगा रहता है। 1 महीने के अंदर ही दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक विद्यार्थी और एक युवक की मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811