Let’s travel together.

भारत पर्व पर देशभक्ति गीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति: हुआ रंगारंग कार्यक्रम

0 167

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

स्थानीय पीएम श्री कॉलेज के सभागार में स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन, जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र का लोकोत्सव “भारत पर्व” भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित समवेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


भारत पर्व का आयोजन प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भारत की लोकतांत्रिक चेतना और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर चित्रण देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे। लोकतंत्र के मूल्यों, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रप्रेम को समर्पित यह आयोजन दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, डॉ.आलोक गोस्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, नरेन्द्र बजाज एवं श्रीमती बजाज, नर्मदा सिंह एकता, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम आरएल बागरी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पाण्डे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

इस अवसर पर धनंजय नागर (जिम्मी) भोपाल द्वारा देशभक्ति गीत, मनीष यावव यागर द्वारा बरेदी, बधाई लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर नागरिकों का मन मोह लिया। इसी प्रकार अनहद कला केन्द्र दमोह के छात्राओं सहित अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पं. विपिन चौबे और डॉ. आलोक सोनवलकर ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811