Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में रायसेन एवं साचेत मंडल के पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित

0 97

आगामी कार्यक्रमों को आयोजित करने विस्तार से रूपरेखा बनाकर काम करें सभी पदाधिकारी-राकेश शर्मा

सी एल गौर रायसेन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार अप्रैल माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को रायसेन एवं साचेत मंडल के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा की गई, इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए क्रमबद्ध हमें जो जानकारी उपलब्ध कराई है उसके अनुसार मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों और प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के स्थापना दिवस एवं बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण जो कार्यक्रम दिए गए हैं उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजित करना है। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने बैठक में मौजूद साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल एवं रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा को आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण में अग्रणी रहने पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मंत्री बृजेश चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल आदि ने भी विचार रखे। बैठक में रायसेन एवं साचेत मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेश लोधी ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में सह कार्यालय मंत्री बबलू ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। आयोजित बैठक में कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, देवेंद्र यादव, दीपक रघुवंशी, सुनील साहू, जगदीश अहिरवार, राकेश मालवीय, निमित चतुर्वेदी, मयंक चतुर्वेदी, सतेंद्र सिंह चौहान, भुवनेश्वर कुशवाहा सहित दोनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811