Let’s travel together.

सतलापुर में ग्यारहवें वर्ष का रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा श्रद्धा के साथ जारी

0 249

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

सतलापुर में ग्यारहवें वर्ष से आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर जारी है। यह आयोजन लाल बाबा के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का संचालन भी किया जा रहा है।
कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास पंडित जितेन्द्रिय महाराज, राज राजेश्वरी वाराही धाम (डूंगरिया) द्वारा सती चरित्र की अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कथा का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान के चरित्र में संदेह करना सबसे बड़ा दोष है, जो व्यक्ति को देह त्याग तक की स्थिति में पहुँचा सकता है। उन्होंने बताया कि राम कथा ही वह श्रेष्ठ साधन है, जो परमात्मा का सान्निध्य सरलता से प्रदान कर जीवन के सभी संदेहों को दूर करती है। समाज को संस्कारवान बनाए रखने के लिए रामचरित मानस को सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया गया।

कथा के दौरान वशिष्ठ द्वारा शिव विवाह का अद्भुत और मनोहारी वर्णन प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं यज्ञ-आचार्य पंडित दीपक पचौरी द्वारा उच्च स्वर में मंत्रोच्चार करते हुए यज्ञ शाला को दिव्य एवं शोभायमान बनाए रखा गया।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं यज्ञ दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811