Let’s travel together.

अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, दबिश देकर मौके से 61.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त

0 68

-आबकारी विभाग की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को वृत्त करैरा में बड़ी कार्यवाही की गई। कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त करैरा में वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल द्वारा कार्रवाई की गई।
करैरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम छितरी में दबिश देकर मौके से 61.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त किया गया। आरोपिया नेहा कंजर को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) 34 (2) एवम 49 (क ) का प्रकरण दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया व जेल पहुंचाया गया। इस संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी गौरव कुमार कोल आबकारी आरक्षक गिर्राज, सतीश, डोंगर सिंह, डाल सिंह एवम सैनिक गीता का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |     मांढर को दी विधायक ने 67 लाख की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811