Let’s travel together.

बिजली दफ्तर में ताला बंदी को लेकर मंडल अधिकारी ने की पुलिस दर्ज कराई शिकायत

0 138

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को बिजली आपूर्ति न होने को लेकर किसानों मे रोष बढ गया था तथा इतना बढा कि किसानों ने बिजली दफ्तर पहुंच कर बिजली कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल कर दफ्तर में ताला जड़ दिया था ।इसी मामले को लेकर आज मंडल अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए अपनी ओर से किसानों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर पुलिस मे शिकायती आवेदन सौपा है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों बरसात थमने एवं किसानों को बिजली आपूर्ति न होने से तब गुस्सा फूट पड़ा जब चौबीस घंटे में मात्र छै घंटे ही आपूर्ति की जा रही हैं जिससे किसानों की धान सोयाबीन फसलों पर संकट मंडराने लगा तथा किसानों की फसलों के चौपट होने का खतरा बढ़ गया इससे किसानों मे गुस्सा बढ गया तथा किसानों ने बिजली दफ्तर पहुंच कर कर्मचारियों से बात की परन्तु संतुष्ट न होने पर बिजली कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल कर दफ्तर में ताला जड़ दिया ।आज जब सहायक प्रबंधक मनीष कुमार दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारियों ने आप बीती सुनाई तब सहायक प्रबंधक ने इस मामले में शामिल लोगों के विरुद्ध पुलिस मे आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की ।आवेदन मे कहा गया है कि 33 केवी ऐरन उपकेंद्र पर पहुंच कर कुछ लोगों ने बांसखेडा सिलवाहा फूलबाग के लोगों द्वारा प्रर्दशन करते हुए वहां उपस्थित कर्मचारियों विकास मेहरा एवं लाइन मेन अरुण अहिरवार के साथ झूमाझटकी एवं धक्का मुक्की की ।जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई ।तथा सभी फीडर बंद करा दिये गए जिससे क्षेत्र में विद्धुत आपूर्ति बंद हो गई।इसके उपरांत सांची बिजली कार्यालय पहुंचकर प्रर्दशन करते हुए दफ्तर में घुस गए एवं कार्यरत कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर निकाल कर ताला जड दिया गया ।जबकि दफ्तर में बिजली बिल जमा किये जाते है तथा लाखों रुपए की राशि रहती है इस कृत्य से बडी घटना घट सकती थी तथा लूटपाट जैसा मामला सामने आ सकता था ।इसके साथ ही कैशियर के साथ दुर्व्यवहार किया गया सांची 33 केवी केंद्र पर हंगामा किया गया एवं सभी फीडर बंद करा दिये गए जिससे लंबे समय तक आपूर्ति बाधित हुई ।इनमे लगभग 25-30 लोग बताये जाते है उनमें शामिल अनिल पिता तेजनारायण बघेल निवासी फूलबाग बादाम सिंह पिता तुला राम निवासी फूलबाग सोहेल खान पिता बिलाल मो निवासी सिलवाहा दानिश पिता युनूसखान निवासी शेख उसामा पिता शेख वहीद खान सहित अन्य साथी शामिल थे ।शिकायती पत्र मे मांग की गई हैं कि सरकारी कार्य में बाधा एवं विद्धुत आपूर्ति बंद करवाने को लेकर उचित कार्यवाही की जाये ।
इस मामले में इनका कहना है।।
शुक्रवार को एक बजे के दौरान 25-30 बांसखेडा सिलवाहा एवं फूलबाग के लोगों द्वारा ऐरन मे कार्यरत कर्मचारियों से झूमाझटकी करते हुए फीडर बंद करा दिये गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई इसके बाद सांची केंद्र पर भी प्रर्दशन करते हुए दफ्तर से कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया जबकि उस समय दफ्तर में बिल वसूली की राशि भी रखी हुई थी एवं दफ्तर में ताला लगा दिया गया जिससे कार्य बाधित रहा ।हमनें पुलिस को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है ।मनीष कुमार सहायक प्रबंधक वि वि कंपनी सलामतपुर सांची
बिजली दफ्तर में ताला लगाने को लेकर मंडल अधिकारियों का आवेदन आया है हम इस मामले की विवेचना कर रहे है तथा जोभी शामिल होगा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।जेपी त्रिपाठी थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811