Let’s travel together.

कार मे शराब पीते पीते वाहन चालक की हुई मौत,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की विवेचना

0 104

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमापार मंदिर के समीप स्थित शराब दुकान से सडक पर खडी कर कार मे शराब पीते कार चालक की हुई मौत ।सूचना पर सांची पुलिस मौके पर पहुंची तथा पडताल करते हुए वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ जांच उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी तथा शव अस्पताल के मर्चरी रूम मे रखा गया है।
जानकारी के अनुसार MPO9C27309 कार चालक अमित सोनी उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बाडगंगा इंदौर इंदौर निवासी अपने मालिक संदीप कोसे निवासी मुखर्जीनगर इंदौर की कार चलाकर इंदौर से बनारस अपने मालिक एवं उनके परिवार को लेने जा रहा था कि कमापार मंदिर के समीप स्थित सडक पर ही अपनी कार खडी कर शराब दुकान से सुबह साढे आठ बजे शराब लेकर वाहन मे पी रहा था तथा कार मे ही उसकी मौत हो गई ।काफी देर खडी कार मे शंका होने पर वहां उपस्थित लोगों ने कार चालक को आवाज लगाई परन्तु वह नहीं बोला तब पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाते ही थानाप्रभारी मानसिंह चौधरी प्रधान आरक्षक केदारसिंह रघुवंशी आरक्षक देवेंद्र एवं पुष्पेन्द्र ने मौके पर पहुंचकर काफी देर कार चालक को आवाज देकर कार का गेट खोलने की मशक्कत की जब गेट नहीं खुल तब पुलिस ने कार के गेट को खुलवाया तथा चालक को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया जब नही उठा तब पुलिस ने वाहन चालक को अस्पताल पहुंचाया जहाँ जांच उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तब शव को मर्चरी रूम मे रखवाया गया एवं मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी ।विवेचना मे वह इंदौर निवासी निकला तथा पुलिस ने उसके परिवार को भी सूचना दे दी ।। पुलिस ने बताया कि मृतक को जब उठाया गया तो वह नहीं उठा तब उसे अस्पताल पहुंचाया एवं विवेचना शुरू कर दी गई है तथा डाक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया शव को सुरक्षित मर्चरी रूम मे रखवा दिया है तथा उसके परिवार को सूचना दे दी गई थी देर शाम परिवार कै लोग भी पहुंच गए थे पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया । परिजन शव को लेकर इंदौर रवाना हो चुके थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811