Let’s travel together.

मकान के आगे मनमाने ढंग से अतिक्रमण करके बना दिया छज्जा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

0 156

-शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 शंकर कॉलोनी में अवैध निर्माण का मामला

– शिकायतकर्ता न सीएमओ सहित एसडीएम को की शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 के शंकर कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण करते हुए दूसरे व्यक्ति के घर के आगे ही छज्जे का निर्माण कर लिया। नियमों को ताक पर रखकर अतिक्रमण किए जाने का यह मामला चर्चा में है। शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में नगर पालिका सीएमओ और शिवपुरी एसडीएम से शिकायत की गई लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने इस मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शिकायत की है।
शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 शंकर कॉलोनी के रहने वाले विनोद योगी पुत्र स्वर्गीय राम दास योगी ने बताया कि उनका पैतृक मकान वार्ड क्रमांक 9 शंकर कॉलोनी में है। अपनी शिकायत में विनोद योगी ने बताया कि उनके पैतृक घर है जिसकी विधिवत रजिस्ट्री है लेकिन यहां पर पड़ोसी जैन परिवार द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उनके पैतृक मकान के आगे दरवाजे के आगे छज्जा निर्माण किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है।
विनोद योगी ने बताया कि हमारे घर के आगे नियमों को ताक पर रखकर जैन परिवार द्वारा ऊपरी मंजिल पर अवैध निर्माण कर छज्जा बनाया जा रहा है और उनके घर के दरवाजे को बंद किया जा रहा है जिससे प्रार्थी की रोशनी व हवा सब बंद हो जाएगी।
इस समय अवैध निर्माण की शिकायत उन्होंने सीएमओ नगर पालिका और एसडीएम शिवपुरी से की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि छज्जा बनाकर उनके घर के दरवाजे को बंद किया जा रहा है जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाएगी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कड़ी कार्रवाई के लिए शिकायत की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811