सी के पारे
सीहोर में एक चलती बाइक में धमाका हुआ, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इछावर-आष्टा रोड़ पर रामनगर गांव के पास हुई। युवक की पहचान 30 वर्षीय सुखराम बरेला के रूप में हुई, जो जमली गांव का रहने वाला था। वह कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था और भारी मात्रा में डेटोनेटर लेकर जा रहा था।
धमाका इतना भयानक था की बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए विस्फोटक के आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त बाईक व पास में पड़े घायल युवक को देखकर तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य एकत्रित किए। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार युवक बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था। तभी अचानक बाइक में जोरदार धमाका हो गया विस्फोट के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन करने को लेकर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।