Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आया विशालकाय अजगर,  लगी वाहनों की लगी लंबी कतार

0 88

– एक व्यक्ति ने अजगर की पूछ पकड़ कर रोड से उठाकर किया अलग
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे क्रमांक 18 पर स्थित टोल नाका के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर अचानक 10 से 12 फीट लंबा अजगर आ गया। अजगर को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना के दौरान लोग सड़क पर रुककर अजगर के फोटो और वीडियो बनाते रहे, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। इसी बीच एक साहसी व्यक्ति ने जोखिम उठाते हुए अजगर की पूंछ पकड़कर उसे सड़क से हटाकर किनारे किया। किनारे पर काफी देर तक अजगर बिना हलचल किए सिकुड़ कर बैठ गया।
वह तो गनीमत रही की अजगर के ऊपर कोई वाहन नहीं चढ़ पाया। जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811