Let’s travel together.

ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल इंदौर में

0 147

महेश शर्मा आगर मालवा

ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को इंदौर में आयोजित किया जाएगा।

समाज के प्रदेश प्रतिनिधि एवं उप कार्यालय प्रमुख महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास, इंदौर के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम का आयोजन शुभ कारज मैरिज गार्डन, राजीव गांधी सर्कल, रिंग रोड, इंदौर में किया जाएगा। सम्मेलन के अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी को संकलित करते हुए एक स्मारिका परिचय-दर्पण का प्रकाशन भी किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से समाजजन भाग लेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागी बनें और इस सामाजिक पहल को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811