– विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कई मॉडल बनाएं
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के पीएमश्री शासकीय माध्यमिक शाला दीवानगंज में राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

हर विद्यार्थी ने अलग-अलग मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणितीय अवधारणाओं, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार से जुड़े कई आकर्षक व उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के माध्यम से समस्याओं के समाधान और वैज्ञानिक सोच को प्रभावशाली ढंग से समझाया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता का विकास होता है। अतिथियों ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।