Let’s travel together.

आने वाले समय में हमें इस विधानसभा का इतिहास बदलना है — मंत्री पटेल

0 86

कार्यकर्ताओं के परिश्रम के प्रतिफल के रूप में आपका भाई नरेंद्र आपके सामने मंत्री के रूप में है,

विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिए  गए उपहार, किया सम्मान

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के द्वारा सरकार के विकास और सेवा के
दो साल पूरे होने विधानसभा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का बड़े ही आत्मीयता के साथ सम्मान किया गया।इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा था वही मंत्री पटेल के द्वारा अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में जनता के द्वारा दिए जाने वाले प्यार विश्वास और सम्मान स्वरूप उपहार की भेंट को कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया।

बता दें कि दिये जाने वाले उपहार में शाल , श्रीफल , सीनरी , सोने की चेन ,चांदी की ग्लास , सोने की अंगूठी ऐसे लगभग 1305 कार्यकर्ताओं जिसमें वूथ के त्रिदेव और मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ-साथ उपहार भेंट किये गए

बता दें कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष विकास और सेवा के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पार्टी के द्वारा पार्टी की नींव कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है इस सफलता का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है जिनकी पार्टी के प्रति ईमानदारी लगन और कर्मठता के साथ पार्टी के लिए कार्य करना है।

इस दौरान मंत्री पटेल ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से आपके द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया गया है जिसका परिणाम आपके सामने । भाई उन्होंने कहा कि इस विधानसभा का इतिहास है कि हर 5 साल में इस विधानसभा का विधायक चेंज होता है लेकिन मुझे विश्वास है कि आप लोगों की पार्टी के प्रति लगन मेहनत निष्ठा और ईमानदारी के चलते आने वाले विधानसभा चुनाव में आप और हम इस विधानसभा का इतिहास बदल देंगे।

वहीं उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली वर्तमान योजनाएं जिससे हर एक पात्र हितग्राही और आम नागरिक लाभान्वित हो रहा है यही पार्टी की नीति है और सिद्धांत है। हालांकि यह जरूर है कि तथा कथित लोग आए दिन पार्टी की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सर्वे भवंतु सुखना सर्वे भवंतु निरामय के सिद्धांत पर जनता की सेवा कर रही है।

मंत्री पटेल ने प्रदेश और क्षेत्र विकास को लेकर बिजली , नहर , चिंकी जल परियोजना, मुख्यमंत्री आवास योजना , जल आवर्धन योजना आदि के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार हमेशा जनता की सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा नगर आगमन के दौरान खेल स्टेडियम , पशु चिकित्सालय , नगर परिषद को नगर निगम आदि की घोषणाएं की थी वह सभी अमल में आने वाली है।

इस दौरान भोपाल संभाग प्रभारी एवं नागदा विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में विकास की झड़ी लगा दी है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शिवाजी पटेल ,नपा अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल , भाजपा जिला से कोषाध्यक्ष अवनीश पालीवाल , जोधा राम ठाकुर , सहित समस्त मंडल अध्यक्ष और  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811