Let’s travel together.

एक बगिया माँ के नाम से खिला खुशहाली का बगिया, बढ़ेगी आमदनी

0 58

– धनको बाई और मायावती बनीं स्वावलंबन की मिसाल
– सफलता की कहानी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना नई दिशा में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की राह बना रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को आजीविका का स्थायी माध्यम मिल रहा है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के ग्राम मोहराई और राजगढ़ की स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिला हितग्राही श्रीमती धनको बाई और श्रीमती मायावती इस योजना का प्रत्यक्ष उदाहरण बनी हैं। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. अरविंद भार्गव एवं ब्लॉक मैनेजर संजय चौहान के मार्गदर्शन में दोनों हितग्राहियों के खेत पर फलोद्यान का कार्य किया गया। ग्राम मोहराई निवासी श्रीमती धनको बाई के खेत पर आम के पौधों का रोपण किया गया, जबकि ग्राम राजगढ़ की श्रीमती मायावती के खेत पर अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। पौधों की सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग का कार्य भी समय सीमा में संपन्न कराया गया। दोनों हितग्राहियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं ली है और उन्हें जीवित रखकर बगिया के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। योजनांतर्गत बगिया निर्माण से न केवल कृषक महिलाओं की आर्थिक आय में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण परिवेश में महिला स्वावलंबन का सशक्त संदेश भी जाएगा।
एक बगिया माँ के नाम के माध्यम से अपने खेतों पर फलोद्यान विकसित कर रही श्रीमती धनको बाई और श्रीमती मायावती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन शिवपुरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है अब उनकी बगिया न सिर्फ हरियाली देगी, बल्कि समृद्धि की कहानी भी लिखेगी। दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811