Let’s travel together.

सनातन धर्म और रामकथा शौर्य व पराक्रम की शिक्षा देती है ,शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

0 79

पं. नवीन बिहारी महाराज के मुखारबिंद से रामकथा में भगवान राम के चरित्र का चित्रण

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सनातन धर्म और श्रीराम कथा मनुष्य को शौर्यवान एवं पराक्रमी बनने की प्रेरणा देती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का चरित्र न केवल चित्त और चरित्र का शोधन करता है, बल्कि जीवन को मर्यादा, नीति और साहस के मार्ग पर अग्रसर करता है। यह विचार मानस प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस कथा प्रवक्ता पं. नवीन बिहारी महाराज ने व्यक्त किए।

श्रीराम कथा का शुभारंभ बुधवार को गैरतगंज में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल मानस प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं एवं कन्याएं कलश धारण कर शामिल हुईं, वहीं बड़ी संख्या में युवक बाजे-गाजे के साथ चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं।

श्रीरामचरित मानस सांस्कृतिक कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। कथा प्रवक्ता पं. नवीन बिहारी महाराज (संस्थापक, गौपीठ सुरखी) ने भगवान श्रीराम कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान निहित है, आवश्यकता केवल उसके अध्ययन, चिंतन और मनन की है। उन्होंने सभी सनातनियों से धर्म, नीति और मर्यादा के मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति द्वारा बताया गया कि मानस प्रांगण में 16 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811