Let’s travel together.

घोड़ा पछाड़ नदी से सत्ती गांव तक किया जा रहा है डामरीकरण

0 97

बारिश से पहले मुस्काबाद से लेकर घोड़ा पछाड़ नदी तक किया गया था डामरीकरण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के मुस्काबाद गांव से लेकर सत्ती गांव तक ढाई किलोमीटर मार्ग का डामर जगह-जगह से उखड़ गया था रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए थे। जिससे आने जाने वाले वाहन चालक और ग्रामीण परेशान हो रहे थे।

ठेकेदार द्वारा बारिश से पहले मुस्काबाद गांव से लेकर घोड़ा पछाड़ नदी तक लगभग 1 किलोमीटर पर डामर कर दिया गया था बारिश आ जाने के  बाद ठेकेदार द्वारा काम बंद कर दिया गया था 6 महीने बाद ठेकेदार ने घोड़ा पछाड़ नदी से लेकर सत्ती गांव तक डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर डामर का कार्य फिर से प्रारंभ कर दिया है।  दो दिनों से कार्य जारी है। डामर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि डामर तो रोड पर हो रहा है मगर घोड़ा पछाड़ नदी के दोनों तरफ रेलिंग नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। नदी में जब पानी होता है तब ज्यादा समस्या होती है अगर ऐसे में कोई वाहन दुर्घटना का शिकार होता है तो बस सीधे 15 मिनट गहरी नदी में जाकर गिरेगा जो बड़ी दुर्घटना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811