Let’s travel together.

पूर्व जनपद अध्यक्ष की मांग,फार्च्यून फेक्ट्री के मालिक पर हो हत्या का मामला दर्ज

0 155

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसींवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने फार्च्यून टीएमटी में श्रमिक की मौत के मामले में फार्च्यून के मालिक पर हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की हैं।
उन्होंने धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत से मोबाइल पर बात की कल वह टीआई को ज्ञापन भी सौपेंगे
हालांकि टीआई राजपूत ने उन्हें मालिक के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है श्री बंजारे ने बताया कि रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर धरसीवां के पास स्थित फार्च्यून TMT (Fortune TMT ) में हादसे में एक श्रमिक बिंदालाल की मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को न देकर शव सीधे मेकाहारा ले जाकर रख दिया.।इस फैक्ट्री में आए दिन हादसे होते रहते हैं,एक साल में ये तीसरी मौत है. फैक्ट्री मालिक श्रमिको को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नही कराने की वजह से श्रमिको की लागातार मौत हो रही है। धरसींवा छेत्र के फैक्ट्रियों में श्रमिक की मौत होने पर सिर्फ मैनेजर के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाता है और फैक्ट्री मालिक बच जाते है। श्रमिको को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नही कराने के लिए असली जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक होते है। अगर गंभीरता से फैक्ट्री मालिक सुरक्षा उपकरण श्रमिको को उपलब्ध कराते तो ज्यादा तर मौत पर अंकुश लगता।फैक्ट्री मालिक के ऊपर जब तक हत्या का अपराध दर्ज नही होंगे श्रमिको की मौत होते रहेगी। श्री बंजारे जल्द ही सुरक्षा एवम सेफ्टी विभाग से मिलकर फैक्ट्री के लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811