Let’s travel together.

हीरोपंती 2 के पोस्ट प्रोडक्शन में दिखा दीपमोहन जोशी का जलवा

0 200

ललितपुर के दीपमोहन ने दिया बुंदेलियों को गौरवान्वित होने का मौका, फिर हीरोपंती 2 में बेहतरीन काम के लिए किया गया सम्मानित

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

भोपाल: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने हुनर के बल पर ललितपुर के दीपमोहन जोशी ने एक बार फिर मध्यप्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. प्रयास प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड में प्रोडक्शन कंट्रोलर के पद पर बने हुए जगमोहन जोशी के पुत्र दीपमोहन जोशी ने इस शुक्रवार को रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म हीरोपंती-2 में अपने बेहतरीन पोस्ट प्रोडक्शन कार्य से सबका दिल जीत लिया है. दीपमोहन पिछले लंबे समय से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वीएफएक्स, रोटो और कोम्पिंग के हुनर से कई सारी फिल्मों को निखार चुके हैं. अहमद खान निर्देशित फिल्म हीरोपंती 2 को शानदार लुक में तब्दील करने के लिए दीपमोहन समेत मुर्तजा, चन्दन, कृति, आशीष और विनीत के साथ रेजोनेंस डिजिटल स्टूडियो की पूरी टीम को खूब सराहना मिल रही है. सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म में पोस्ट प्रोडक्शन एडिटिंग में लाजवाब काम को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है।

ये दूसरा मौका है जब दीपमोहन को अपनी टीम के साथ लाजवाब काम के लिए स्पेशल क्रेडिट दिया गया है। इसके पूर्व दीपमोहन जोशी की शुरुआत, कैमरा मैन अमर सिंह के साथ लाईट मैन के रूप में, एक टीवी शो के लिए काम करते हुए हुई थी. इसके अलावा, उन्होंने ललितपुर के ही रामू तिवारी के साथ बतौर सहायक के रूप में भी काम किया है।

उल्लेखनीय है कि दीपमोहन ने बॉलीवुड के जानें माने कैमरा मैन उन्मेश कबरे के सानिध्य में काम किया और प्रसिद्ध फ़िल्म एडिटर बलविंदर रल बिल्लू के संरक्षण में फ़िल्म, टीवी एडिटिंग के गुण सीखे हैं. इसके अलावा उन्होंने “पिक्सल स्टूडियो ” में वीएफएक्स का कार्य सीखा तथा दुनियाभर में प्रसिद्द कंपनी “प्राईम फॉक्स” में हॉलीवुड डिपार्टमेंट के संतोष कुमार चौधरी के साथ काम की बारीकियों को और निखारा है. दीप के काम को देखते हुए, उन्हें प्राईम फॉक्स से 3 बार सम्मनित भी किया जा चुका है.

बड़े परदे पर दीप का काम, पूर्व की कुछ ख़ास फिल्मों में देखा जा सकता है, हिन्दी फीचर फिल्म रेस 3 में 3 डी (स्टीरियो आर्टिस्ट),फिल्म, सनम रे, हेट स्टोरी, हैप्पी गो लकी,(पंजाबी फिल्म) की
की एडिटिंग में भी दीप का हाथ था. इसके साथ उन्होने हॉलीवुड की फिल्मों “लीजेंड ऑफ द सोर्ड”, “ब्यूटी एंड बीस्ट” जैसी फिल्मों में 3 डी टीम के रूप में अपना हुनर दिखाया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811