Let’s travel together.

अवैध कॉलोनियों की बढ़ रही संख्या:शहर में हर साल बढ़ती जा रही है अवैध कॉलोनियां, बरसात में होगी परेशानी

0 146

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन नगर में हर साल अवैध कॉलोनियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।जिससे अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं, नगर की अवैध कॉलोनियों में जिन लोगों ने प्लाट खरीद कर मकान बना लिए हैं। वे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हो रहे हैं। नगर में कई कॉलोनियां सालों पहले काटी गई थीं।लेकिन इन कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों ने अभी तक कॉलोनियों की रेरा से अनुमति नहीं ली है।
वहीं नगर की कई कॉलोनियों में तो सड़क और नाली की समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। कई कॉलोनियां ऐसी हैं जहां बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या खड़ी होती है ।जिससे लोगों का सामान तक खराब हो जाता है। इतना सब होने के बाद भी कोई जिम्मेदार कॉलोनाइजर सुध नहीं लेता है। यहां की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। रायसेन शहर
की कई कॉलोनियां अवैध हैं, लेकिन कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनी को रेरा से अनुमति प्राप्त बताकर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं।

अवैध कॉलोनियों में पसरा रहता है रात में अंधेरा….
कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है।जिससे कॉलोनियों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इस वजह से कई लोगों को कॉलोनी में अंधेरे में आना-जाना पड़ता है। अंधेरे में रास्ते से गुजरते समय लोगों को जहरीले जानवराें के काटने या पत्थर की वजह से चोट लगने का डर बना रहता है।

पानी जमा होने से बीमार हो जाते हैं लोग….

इन अवैध कॉलोनियों में राेड और नाली का निर्माण नहीं होने से कई जगहों पर घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर आता है। वहीं कच्ची नालियां हैं ।जिससे पानी की निकासी नहीं होती है। इससे एक ही जगह पर महीनों से पानी जमा है। जिससे मक्खी मच्छर और गंदगी के कारण बदबू भी आ रही है, इस वजह से कॉलोनियों में रहने वाले लोग बीमार हो जाते हैं।

नहीं मिल रही बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं…..
जब लोग मकान बनाने के लिए कॉलोनियों में जाते हैं तो उन्हें कॉलोनियों में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होती हैं। इस वजह से लोग प्लॉट खरीदने के बाद परेशान होते हैं। लोग जैसे-तैसे मकान बना भी ले तो कई कॉलोनियों में पीने के पानी, गंदे पानी या बरसात के पानी की निकासी, बिजली, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। इस वजह से लोग कॉलोनी में मकान बनाने के बाद पछताते रहते हैं।

बरसात में कीचड़ और गंदगी से होगी परेशानी
कई कॉलोनियों में सड़कें और बरसात के पानी निकासी के लिए कॉलोनाइजरों द्वारा नाली नहीं बनाई गई हैं। इस वजह से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बारिश के दिनों में कॉलोनी में जलभराव और सड़क कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ेगा। इससे हर साल बरसात में काफी समस्या होती है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811