Let’s travel together.

पति की बेवफाई से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार,फर्स्ट एनिवर्सरी के दिन पति ने कर ली दूसरी शादी

0 215

-महिला ने की sp से शिकायत की उसे प्यार में मिला धोखा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक से एक महिला ने गुहार लगाई है कि उसे उसके पति से धोखा मिला है। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में महिला का कहना है कि उसके पति ने फर्स्ट एनिवर्सरी के दिन ही दूसरी महिला से शादी कर ली और उसे धोखा दे दिया।

थाना सिरसौद की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति की शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर दर्ज कराई है। विवाहिता का कहना है कि उसके शादी 10 जून 2021 को हुई थी जिसके बाद अब उसके पति ने शादी की पहली एनिवर्सरी को यानी 10 जून 2022 को दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है जिसके बाद पति के द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने पहुंची है।

युवकों के परिजनों ने ज्यादा दहेज मांगा तो पिता ने किया शादी से इंकार, लेकिन फिर भी बीपी ने बना लिए अवैध संबंध-

विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2018 चल रहा था उस समय ग्राम भरका कपराना के रहने वाले युवक बीपी से उसकी शादी की बात चली थी बीपी के परिजन उसे घर पर उसे देखने आए थे और शादी के लिए राजी हो गए थे परंतु बीपी के परिजनों के द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी विवाहिता ने बताया कि उसके पिता ने अत्यधिक दहेज देने से मना कर दिया और संबंध की बात वही ख़त्म कर दी। जिसके बाद बीपी का एक दिन फोन आया और उसने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की जिसके बाद वह और बीपी दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। बीपी लगातार शादी का झांसा दे रहा था इसी दौरान बीपी ने उसे पढ़ाई के नाम पर शिवपुरी में कमरा लेकर रहने की बात कही और पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेने की बात कही थी विवाहिता ने बताया कि बीपी की बातों के झांसे में आकर व शिवपुरी कस्टम गेट पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी जहां बीपी का आना-जाना होने लगा था इस दौरान बीपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया था जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी।

2019 में कराया था मामला दर्ज-

विवाहिता ने बताया कि 2019 में उसके प्रेमी बीपी ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया जिसके बाद उसने उस पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया था जिसके बाद बीपी ने उसके साथ 10 जून 20 21 को परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी और साथ रहने लगा था।

बीमारी का फायदा उठाया धोखेबाज पति ने-
पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी को 1 वर्ष पूरे होने जा रहे थे इस दौरान उसे चिकन पॉक्स की बीमारी ने जकड़ लिया था बीमारी का फायदा उठाते हुए उसके पति बीपी सहित उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी रजनी नाम की लड़की से कर दी इस बात की सूचना उसे रजनी के गांव में रह रहे उसके रिश्तेदारों ने दी कि उसके पति बीपी ने दूसरी शादी रजनी के साथ कर ली है जब इसका उसने विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से भगा दिया अब वह पति पर कार्यवाही चाहती है जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811