Let’s travel together.

हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP

0 66

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के पार्षद की बेटी की उसके ही कॉलेज में हत्या हो गई थी. इस मामले ने बहुत तूल पकड़ा. अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “ये लव जिहाद का मामला नहीं है. मैं इस हत्या की कड़ी निंदा करता हूं. अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी. शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कानून और व्यवस्था को गंभीरता से लें”.

सीएम ने इस मामले में विपक्षी पार्टी बीजेपी को घेरा. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही है, यह निंदनीय है कि एक बीजेपी एक लड़की की हत्या को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही है.

विवाद ‘लव जिहाद’ के एंगल तक पहुंचा

इस हत्याकांड मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब विवाद ‘लव जिहाद’ के एंगल तक पहुंच गया है. दरअसल, मृतक लड़की परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रही थी तभी एक लड़के ने उसपर चाकू से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक यह हत्या उसी के क्लास में पढ़ने वाले युवक फैयाज ने की थी.

वहीं, मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी फैयाज कई दिनों से नेहा का पीछा कर रहा था. लड़की ने कई बार मना भी किया लेकिन वो नहीं माना. जब नेहा ने आरोपी से बातचीत नहीं की तो आरोपी ने हत्या कर दिया.

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने क्या कहा ?

सीएम सिद्धारमैया के अलावा सूबे के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी इस मामले पर बीजेपी को घेरा. डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लाना चाहती है. बता दें कि बीजेपी ने हुबली हत्याकांड मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. घटना की बड़े पैमाने पर निंदा हुई थी साथ ही विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, ‘BJP हमें धमकाने की कोशिश कर रही है. कर्नाटक में सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था है. वे मतदाताओं को बताना चाहते हैं कि वे राज्यपाल शासन लगाने जा रहे हैं. केंद्र सरकार राज्य में राज्यपाल शासन लगाने की प्लानिंग में है, इसलिए वह नाटक कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811