Let’s travel together.

डर अपराधियों को… भरोसा जनता को — पुलिस चौकन्नी!

0 111

नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के आते ही एक्शन में जिले की पुलिस

बम्होरी तारकेश्वर शर्मा

बम्होरी नगर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने अपने पूरे स्टाफ के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।चौक–चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में पुलिस जवानों ने कड़ी चौकसी के साथ गश्त की ताकि किसी भी तरह की अराजकता या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत लगाम लगाई जा सके।
टीआई प्रीतम सिंह राजपूत ने लोगों से अपील की अफवाहों पर ध्यान न दें… किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।नगर में त्योहारों और आयोजनों के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया हे।जिससे बम्होरी में शांति-व्यवस्था बनी रहे और लोग निर्भय होकर अपने कार्यों में शामिल हो सकें।
हर कदम पर पुलिस का सतर्क पहरा
नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बड़ी है,
लेकिन पुलिस ने भी अपनी तैयारी और ताक़त दोगुनी कर दी है।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत स्वयं मोर्चा संभाले हुए…
स्टाफ के साथ जवान, पूरे अनुशासन और कठोरता के साथ
नगर का सम्पूर्ण निरीक्षण करते नज़र आए।

पुलिस अभियान का उद्देश्य
• अफवाह फैलाने वालों पर नकेल
• असामाजिक तत्वों की पहचान
• रात के समय अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण
• आयोजन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा
• आम जनता को भरोसा और सुरक्षा का एहसास
TI प्रीतम सिंह राजपूत का संदेश “नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है।
किसी को भी क़ानून तोड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें
और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।”
नागरिकों का मानना है किपुलिस की चौकसी देखकर अच्छा लग रहा है।इससे हम खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।दुकानदारों में खुशी का माहौल व्यापारियों का कहना हे कि व्यापार में भी सुरक्षा की बड़ी ज़रूरत होती है,पुलिस के इस एक्शन से हमें बहुत सहारा मिला है।

पुलिस की रणनीति
मुख्य मार्गों पर नाइट डोमिनेशन,संवेदनशील पॉइंट्स पर गश्त तेज़,
अराजक तत्वों की निगरानी,CCTV फुटेज की मॉनिटरिंग,भीड़ नियंत्रण की विशेष तैनाती,पुलिस की यह मुहिम साफ़ कर रही है कि जो शांति भंग करेगा, वो सीधा शिकंजे में आएगा।दुष्कर्म, अवैध हथियार, नशा, मारपीट  ज़ीरो टॉलरेंस,जनता के लिए पुलिस का संकल्“आपकी सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी”24×7 आपातकालीन सहायता
पुलिस और जनता मिलकर ही मजबूत समाज बनाएंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811