Let’s travel together.

वनपरिक्षेत्राधिकारी की मेहनत रंग लाई , तैयार पौधों का 60 ग्राम पंचायतों में होगा रोपण

0 169

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

डीएफओ विजयकुमार के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी रविवार अहिरवार के द्वारा स्वयं तैयार की गई विभिन्न प्रजाति के पौधों की नर्सरी से तहसील की 60 ग्राम पंचायतों को निशुल्क वितरण करके उन्हें व्यापक स्तर पर रोपित कराए जाने के लिए
दिए जा रहे हैं ।
वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के द्वारा शहर भर की होटल्स से दूध की खाली पॉलिथीन की थैलियां एकत्रित करके उनके मिट्टी -खाद डालकर विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार पौधों की 20 हजार पौध तैयार की गई ।
जिसे विकसित वृक्ष बनाने के लिए पंचायतों एवं अन्य शासकीय विभागों को वितरित कर रहे हैं ।
एक वन अधिकारी का पर्यावरण संरक्षण के लिए जुनून उनके दृढ़ संकल्प के साथ साकार होकर आकार लेता दिखाई देने लगा है।
रेंजर ने दिन-रात एक करके ऐसी भीषण गर्मी में जल संकट के चलते हुए भी चिलचिलाती गर्मी में मध्य प्रदेश में पहली बार एक रेंज अफसर ने 20 हजार पौधों की नर्सरी तैयार करके उन्हें मूर्तिरूप देने में जुट गए हैं ।

प्रदेश में इस अनोखी पहल का सभी स्वागत उनकी सराहना करते हुए सहयोग भी कर रहे हैं ।
तहसील की सभी 60 पंचायतों सहित सभी सरकारी विभाग तहसील,महाविद्यालय , स्कूलों , पशु चिकित्सालय , न्यायालय,लोक स्वास्थ यांत्रिकी, जलसंसाधन ,जनपद पंचायत ,महिला बाल विकाश विभाग सहित जागरूक जनमानस ,जनप्रतिनिधि सभी को आवश्यकतानुसार पौधे उपलब्ध करा रहे है ।

वन विभाग के द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान में सभी की सहभागिता को लेकर अलख भी जगाई जा रही है ।आज के दूषित पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं लोगों को स्वास्थ्य बनाने में वृक्षों के योगदान के महत्व को समझाते हुए रेंजर अहिरवार ने लोगों को पौधों के लिए परेशान ना होने की अपील जारी करते हुए , तहसील स्तर पर वन डिपो में तैयार नर्सरी से ग्रामीणों एवं सभी को निशुल्क विभिन्न प्रजाति के पौधे उपलब्ध होने की जानकारी दी ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811