मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मंगलवार देर शाम को दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और समस्त स्थानीय पुलिस टीम ने गांव में भ्रमण कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर दुकानदारों एवं ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पुलिस ने दुकानदारों को दुकान के बाहर सीसीटीवी लगाने, समय पर दुकान बंद करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी।
ग्रामीणों से भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस द्वारा किए गए इस भ्रमण से लोगों में सुरक्षा का संदेश गया और ग्रामीणों ने भी पुलिस की पहल की सराहना की।