– विद्यार्थियों की प्रगति हेतु सकारात्मक संवाद
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में पालक–शिक्षक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बैठक के दौरान प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों की जानकारी अभिभावकों को प्रदान की एबं छात्रों की उत्तर पुस्तिका दिखाई गई।
विद्यार्थियों की विद्यालय में उपस्थिति एवं अनुशासन के विषय में खुलकर चर्चा हुई।
शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन अभिभावकों के साथ साझा किया गया। विद्यालय में संचालित गतिविधियों, नवाचारों तथा भविष्य की योजनाओं से अभिभावकों को अवगत कराया गया।आगामी बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए संयुक्त कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
प्राचार्य अस्मत बेगम एबं कक्षा अध्यापक ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त सहयोग से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी को बच्चों की सतत प्रगति हेतु मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की तथा शिक्षकों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया। बैठक का संचालन प्राचार्य एबं समस्त शिक्षकगण के साथ सम्पन्न हुआ।