Let’s travel together.

पांच लोगों ने कई दिनों तक किया मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म

0 200

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा ।मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक चांद गांव में पांच युवकों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. इस घिनौनी वारदात के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का गर्भ 6-7 माह का हो गया. पुलिस ने पीड़िता द्वारा बताए गए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
चांद थाने के जांच अधिकारी धर्मेंद्र खुशराम ने जानकारी बताया, ”चांद में रहने वाली एक युवती के साथ बलात्कार की एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि गांव में रहने वाले पांच युवकों ने सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच वारदात को अंजाम दिया. बलात्कार के बाद युवती को गर्भ ठहर गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.”
पुलिस शिकायत में युवती ने यह कहा: चांद पुलिस ने बताया कि नगरीय सीमा क्षेत्र में रहने वाली 28 साल की युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में रहने वाले शिवम पाटिल नामक युवक ने सबसे पहले सितंबर 2021 में उसके साथ बलात्कार किया था. इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. आरोपी शिवम के बाद गांव के ही श्रीपाल सोनी, बालू पाटिल, प्रमोद पाटिल और एक अन्य युवक ने उसके साथ अलग-अलग दिनों में बलात्कार किया.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 376 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |     गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811