देवनगर रायसेन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर को निरंतर देवनगर व आसपास के ग्रामों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।
इसलिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय के नाम नायब तहसीलदार देवनगर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवनगर अध्यक्ष रामबाबू लोधी ने सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है ।