Let’s travel together.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते है मरीजो के साथ हो रही अभद्रता पर ज्ञापन सौपा

0 220

एंबुलेंस ड्राइवर ने प्रसूता इत्तम बाई के साथ आई परिजन सविता से एंबुलेंस साफ करवाया

अस्पताल में भर्ती मरीज के अटेंडर सविता कुशवाह से जिला अस्पताल की नर्स ने स्कूटी की सीट साफ करवाई

इसी से आक्रोशित थे कांग्रेस कार्यकर्ता
दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रायसेन । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंच कर जमकर नारेबाजी करते हुए लगातार हुई घटनाओं के विरोध में CMHO को एक ज्ञापन सौंप कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 3 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के अटेंडर सविता कुशवाह से जिला अस्पताल की नर्स ने स्कूटी की सीट साफ करवाई थी।  वहीं 108 के एंबुलेंस ड्राइवर ने प्रसूता इत्तम बाई के साथ आई परिजन सविता से एंबुलेंस साफ करवाया था।

इन्हीं मामलों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच कर CMHO डॉ दिनेश खत्री को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अगर जल्द से जल्द इन दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस द्वारा शहर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते है मरीजो के साथ हो रही अभद्रता पर ज्ञापन सौपा

इस CMHO ने आश्वासन देते हुए जांच कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, दुलारे भाई, पूर्व पार्षद इकबाल अहमद, पार्षद असलम खान, दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811