Let’s travel together.

हिटलरशाही जनतंत्र की पहचान नहीं- अनीता योगेंद्र शर्मा

0 63

– पूर्व विधायक ने सरकार को चेताया अन्नदाता ओर कर्मचारियों से न करें धोखा

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सरकार को चेताया है कि सत्ता में बैठकर अन्नदाताओं ओर कर्मचारियों के साथ हिटलरशाही ठीक नहीं
पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से किसान व जनता परेशान है उन्होंने धान मंडी टेकारी और खौना का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किसानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाए।

इक्कीस क्विंटल के वादे से मुकर रही सरकार
पूर्व विधायक ने कहा कि कहा कि सरकार द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है जमीनी सच्चाई यह है कि प्रति एकड़ इक्कीस क्विंटल लेने के बजाय पटवारी और संबंधित अधिकारी किसानों की गिरदावरी रिपोर्ट गलत रिपोर्ट बनवाकर किसी गांव में 16 क्विंटल एकड़ किसी गांव 17क्विंटल एकड़ के हिसाब से धान ले रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।

हिटलरशाही से काम पर वापस लाए जा रहे कर्मचारी
पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मंडियों में हड़ताल पर रहे कर्मचारियों और ऑपरेटरों को दबाव और धमकी देकर काम पर वापस लाया जा रहा है, जो प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाता है।
अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा, “धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। भाजपा की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है और जनता, खासकर किसान, लगातार परेशान हो रहे हैं।”
उन्होंने मांग की कि धान खरीदी में पारदर्शिता लाई जाए, गलत गिरदावरी तैयार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो, और किसानों का पूरा धान खरीदा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस.ए.टी.आई.पॉलिटेक्निक कर्मचारी बजरंगबली की शरण में     |     बामुलाहिजा :: दतिया में सियासत का सस्पेंस शो- संदीप भम्मरकर     |     साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जयंती     |     रायसेन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती     |     पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811