सुरेन्द्र जैन धरसीवां
सांकरा निको।धरसीवा के धनेली से विधानसभा मार्ग के हाल ही में हटाए गए ब्रेकर ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होने लगे हैं ब्रेकर हटने के बाद टेकारी चौक में अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई घटना से आक्रोशित पूरा गांव सड़क पर आ गया और सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक चक्काजाम किया जो एसडीएम के आश्वासन ओर मुआवजे के बाद समाप्त हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतक कुश साहू दूध बेचने का काम करता था वह रोजाना की तरह सुबह टेकारी चौक अपनी बाइक से पहुंचा तभी तीव्र रफ्तार से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई यह खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची देखते ही देखते गांव के बच्चे बुजुर्ग युवा महिलाएं सभी चौक में पहुंच गए जिससे सड़क जाम हो गई सूचना मिलते ही विधान सभा पुलिस मौके पर पहुंच गई टी आई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण इस बात से भारी नाराज थे कि जब पूर्व में हुई दुर्घटना के बाद टेकारी चौक में दोनों तरफ ब्रेकर बनाए गए थे जिनसे चौक में दुर्घटनाएं थम गई थीं उन ब्रेकर को राज्योत्सव के पहले पी डब्ल्यू डी ने आखिर क्यों हटाया यदि ब्रेकर नहीं हटाए होते तो आज ये दर्दनाक हादसे नहीं होता सुबह सात बजे से दो बज गए लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई अंततः एसडीएम मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से चर्चा की ओर ग्रामीणों की मांग स्वीकार करते हुए मुआवजा सहित अन्य मांगों को मंजूर किया तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए इसके बाद पुलिस ने मौका पंचनामा तैयार कर सड़क से मृतक का शव पोस्ट मार्डम के लिए भिजवाया इस तरह करीब सात घंटे तक धनेली विधानसभा मार्ग पर चक्काजाम रहा
पांच छह माह पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक मृतक कुश साहू की पांच छह माह पहले ही शादी हुई थी घर में मातापिता ओर पत्नी का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है
ब्रेकर हटा दुर्घटना घटी
ग्रामीणों के मुताबिक टेकारी चौक में पहले भी हादसे हुए विधानसभा मार्ग पर अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर चौक में लगाम लगाने पूर्व में ही घटना के बाद ब्रेकर बनाए गए थे जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगा था लेकिन हाल ही में पी डब्ल्यू डी ने राज्योत्सव के पूर्व उक्त मार्ग के सभी चौक के ब्रेकर हटा दिए थे टेकारी चौक के ब्रेकर भी हटा दिए इस कारण चौक पर भी अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगना बंद हो गया ओर यह दर्दनाक हादसे हो गया
प्रमुख जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी दिखा आक्रोश
सड़क हादसे में एक ग्रामीण की जान जाने के बाद ग्रामीणों में कुछ प्रमुख जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी भारी आक्रोश देखने को मिला मुख्य मार्ग से गांव तक की खस्ताहाल सड़क अचानक ब्रेकर हटाने से दुर्घटना का होना ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित के मुद्दों की उपेक्षा से ग्रामीणों में उनके प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के घटना के बाद मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी ओर भी बढ़ गई थी जो स्पष्ट दिखाई दे रही थी
अंडरब्रिज के अभाव में हो रही दुर्घटना
धनेली से विधानसभा का यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है निरंतर इस मार्ग से भारी लोडिंग वाहनों के साथ ही चार पहिया कार आदि का आना जाना होता रहता है क्योंकि यही मार्ग रायपुर के बाहर ही बाहर सीधे मंदिर हसौद एवं अन्य स्थानों तक जाने का मुख्य मार्ग है साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भी आसपास लगे हुए हैं इस कारण यह मार्ग निरंतर व्यस्त रहता है ऐसे में इस मार्ग के निर्माण के समय ग्रामीणों की सुविधाओं का भी ध्यान रखना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ
इस से ग्रामीण सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकें इसके लिए गांवों के सामने चौक में अंडरब्रिज जरूरी था लेकिन किसी भी गांव के सामने विधानसभा मार्ग पर अंडरब्रिज नहीं बने यही कारण रहा कि यह मार्ग बनने के बाद से ही ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित होने लगा