Let’s travel together.

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सौंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग

0 166

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

सांकरा निको।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने शुक्रवार की शाम धरसीवा पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर अपशब्द बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
धरसीवा थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में क्रांति सेना रायपुर इकाई के सैनानियों ने कहा है कि सोशल मिडिया फेसबुक में हमारे गुरु पुरखा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी को अश्लील व आपत्तिजनक गाली गलौज कर उनका अपमान व अनादर करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए
ज्ञापन में कहा गया है कि विजय राजपूत नामक व्यक्ति जो कि सिंधी कालोनी, रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग.) का निवासी है, उसके द्वारा सोशल मिडिया फेसबुक व अन्य सोशल मिडिया माध्यमो से हमारे गुरु पुरखा संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी को अस्लील व आपत्तिजनक गाली-गलौज कर उनका अपमान व अनादर किया है, जिससे सन्पूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज आहत है किंतु पुलिस ने केवल एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जबकि सोशल मिडिया में वायरल विडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि उक्त व्यक्ति के साथ अन्य व्यक्ति भी उस कृत्य में सहयोग कर उसे प्रोत्साहित कर रहे थे किंतु पुलिस के द्वारा उन सहयोगी व्यक्तियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है पुलिस ने जानबुझ कर उक्त व्यक्तियों को गिरफ्‌तार नही किया है, जिससे संपूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज में रोष व्याप्त है क्रांति सेना ने कहा कि हमारे संगठन की ओर से आपसे प्रार्थना है कि उपरोक्त सहयोगी व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ज्ञापन सौंपने वालों
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रईपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गोविन्द
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रईपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आदित्य बघेल जिला मंत्री तारण साहू जिला सहसचिव जागेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा अध्यक्ष उमेश निषाद छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अध्यक्ष विमल टंडन लिकेश साहू राजु साहू गजेन्द्र वर्मा महेंद्र वर्मा युवराज साहू गोविन्द साहू अर्जुन देवांगन आदि मुख्य रूप से शामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811