Let’s travel together.

475.86 लाख से बन रहा हाईवे 18 से सेमरा बनखेड़ी मार्ग, 3 साल में भी बनकर नहीं हुआ तैयार 

0 66

– 10 गांव के ग्रामीण होंगे परेशान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। ठेकेदार कछुआ की चाल से रोड पर कार्य कर रहा है रोड को बनते हुए 3 साल हो गए मगर अभी तक रोड कंप्लीट नहीं हुआ है। ठेकेदार ने सेमरा से भोपाल विदिशा हाइवे तक 1 किलोमीटर मार्ग पर डामर कर दिया है। मगर रेलवे स्टेशन दीवानगंज से सेमरा तक डामर नहीं किया है। जिस जगह पर डामर नहीं हुआ है।
उसी के पास पीएमश्री हाई स्कूल सेमरा का संचालित होता है जब कोई वाहन रोड से निकलता है तो धूल ही धूल उड़ती है। धूल के कारण स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समस्या होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार लगातार रोड पर काम नहीं कर रहा है जिससे हम लोग परेशान हो रहे हैं।
मुकेश लोधी, हेमंत लोधी , इमरत सिंह , हरि पटेल लोधी ने बताया कि ठेकेदार ने रोड को टुकड़ों में बनाकर छोड़ दिया है। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र रोड का कार्य करना चाहिए जो नहीं हो पा रहा है ठेकेदार के कर्मचारी साल भर में 4 से 6 महीने काम करते हैं और बाकी के महीने काम बंद रखते हैं जिस कारण 3 साल में भी 4.50 किलोमीटर का रोड अभी तक तैयार नहीं हुआ है। जिससे 10 गांव के ग्रामीण रोजाना परेशान हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811