Let’s travel together.

आया करती थी दो साल के बच्चे से अमानवीय क्रूर व्यवहार,शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आया को गिरफ्तार किया

0 165

मप्र के जबलपुर में एक आया का क्रूर चेहरा सामना आया है। आया को जिस बच्चे की देखरेख के लिए रखा था वही आया बच्चे से क्रूरतापूर्ण व्यवहार करती थी।उसका यह व्यवहार CCTV कैमरे में कैद हो गया। बच्चे के माँ-बाप ने जब CCTV कैमरे में यह सब देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।पुलिस ने आरोपी आया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार विश्वकर्मा और उनकी पत्नी दोनो नोकरी करते है पत्नी न्यायालय में नोकरी करती है। उनका दो साल का एक बेटा मानविक है। वह लोग स्टार सिटीकालोनी जबलपुर में रहते है।

नोकरी के कारण बच्चे की देखभाल के लिए उन्होंने एक आया रजनी चौधरी को रखा था। पिछले एक महीने से बेटा उदास रहने लगा। ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। वे लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए । डॉक्टर्स ने बताया कि उसे आंतो में इंफेक्शन है यह इंफेक्शन झूठा खाना खाने ,गुटका तम्बाकू खाने से हुआ है। इसके बाद माँ बाप ने जब CCTV कैमरा चेक किया तो सारी हकीकत उजागर हो गई।मुकेश ने इसकी शिकायत माढ़ोताल थानापुलिस में की। पुलिस ने आरोपी आया रजनी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जिला कोर्ट में नौकरी करती है । उनका दो साल का बेटा मानविक है। पिता लकवाग्रस्त हैं और बहन मानसिक रोगी। दोनों की देखभाल मुकेश की मां करती

 

हैं।मुकेश ने बताया कि दिन में वो और पत्नी ऑफिस चले जाते हैं। ऐसे में बेटे मानविक की देखरेख के लिए एक साल पहले चमन नगर की रहने वाली रजनी चौधरी को बतौर आया रखा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811