Let’s travel together.

पीजी कॉलेज में हुआ मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण

0 133

– प्रशिक्षण में मतदान की बारिकियां समझाई गई

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को सुव्यवस्थित कराने को लेकर आज दो पालियों में मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रथम पाली में शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, बदरवास एवं बैराड़ के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरी पाली में करैरा, नरवर, मगरौनी, पिछोर एवं खनियांधाना के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी मौजूद रहे। सीईओ ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को इस प्रशिक्षण को लेकर कहा कि जो जानकारी यहां दी जा रही है उसे गहनता से जाने जिससे आप पूरी जानकारी से बाकिफ हो सकें। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए जिला, जनपद एवं नगरीय निकाय स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हंै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811